भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर19दिसम्बर24*भागलपुर महोत्सव का आज हुआ समापन।
भागलपुर नागरिक विकास समिति के द्वारा 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय भागलपुर महोत्सव का आज समापन हो गया। महोत्सव के समापन समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह, कहलगांव विधायक ललन पासवान भाजपा नेता डॉक्टर मृणाल शेखर लोजपा नेता अमर सिंह कुशवाहा सहित स्थानीय कई लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर नागरिक विकास समिति के पदाधिकारी ने किया। मंच से अपने संबोधन में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार के कामों को गिनाया साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर के लोगों का जो सपना हवाई अड्डे का है वह सपना जल्द पूरा होगा।
More Stories
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;
मुजफ्फरनगर 26 अक्टूबर 26* मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ