May 8, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर19दिसम्बर23*महर्षि संतसेवीजी महाराज के जन्म समारोह पर आज निकाली विशाल शोभायात्रा।

भागलपुर19दिसम्बर23*महर्षि संतसेवीजी महाराज के जन्म समारोह पर आज निकाली विशाल शोभायात्रा।

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)।

 

भागलपुर19दिसम्बर23*महर्षि संतसेवीजी महाराज के जन्म समारोह पर आज निकाली विशाल शोभायात्रा।

 

संवाद सहयोगी, भागलपुरः कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में आज से महर्षि संतसेवीजी महाराज को दो दिवसीय जन्म दिवस उत्सव शुरू हो रहा है। इसके पहले दिन आज नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दूसरे दिन बुधवार को सुबह उनकी आदमकद तस्वीर पर पुष्पांजलि व दोपहर में सत्संग का आयोजन होगा। उसमें देश के विभिन्न राज्यों के साधु, संत व अनुयायी भाग लेंगे। आज का कारवां दिन के एक बजे निकलेगा। यह विशाल शोभायात्रा कुप्पाघाट से तिलकामांझी, कचहरी चौक, खलीफाबाग चौक, स्टेशन चौक, कोतवाली थाना होते हुए टाउन हाल आदमपुर खंजरपुर होते हुए कुप्पाघाट लौटेगा। इस दौरान पूरा मार्ग जब तक जग में चांद सितारे- अमर रहें गुरुदेव हमारे, बुद्ध कबीर गुरु नानक प्यारे–सभी संत हैं पूज्य हमारे, सबका ईश्वर एक है – एकमहर्षि संतसेवी जी फाइल फोटो है एक है, संतमत का अमर संदेश – घर घर पहुंचे देश विदेश, ऊंच नीच का भेद न पालो, दीन हीन को गले लगा लो आदि नारों से मार्ग गूंजता रहेगा। यह जयंती समारोह महर्षि हरिनन्दन परमहंस व गुरु सेवी भगीरथ दास जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न होगी। अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभाइसे यादगार बनाने में लगी है। महर्षि मेंहीं के परम अनुयायी थे संतसेवीजी महाराज : महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज का जन्म 20 दिसंबर 1920 में मधेपुरा के गम्हरिया नामक गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम बलदेव लाल दास व माता का राधादेवी था। इनके बचपन का नाम महावीर लाल दास था। बड़ा होने पर वे हित सागर बाबू के नाम से भी जाने लगे थे। इनकी पढ़ाई सातवीं क्लास तक हुई। बचपन से हनुमान चालीसा का पाठ, शिव मंदिर सिंहेश्वर में पूजा एवं भजन कीर्तन में भाग लेने में इनकी रुचि थी। सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज से इन्हें मानस जप, मानस ध्यान और दृष्टि योग की साथना विधि मिली। 1940 में परवत्ती आश्रम में सत्संग योग साहित्य में संलग्न हुए। 1946 में सत्संग योग पुस्तक का द्वितीय संस्करण प्रकाशित किया। कुप्पाघाट से तिलकामांझी चौक कचहरी चौक घंटाघर चौक खलीफा बाग चौक वैरायटी चौक स्टेशन चौक दवाई पट्टी कोतवाली चौक नया बाजार आदमपुर से होते हुए कुप्पाघाट में इस शोभायात्रा का समापन होगा जिसमें कई संस्थाओं ने संतरा नींबू का पर्वत मुरब्बा इत्यादि चीजों का वितरण किया जिसमें गिरधर गुप्ता गिरधर गुप्ता श्याम गुप्ता गोरेंद्र कुमार किचन हाउस के प्रोपराइटर इत्यादि लोग सामग्रियों का वितरण बड़े ही उत्साह पूर्वक शोभायात्रा में किया गया और संत में ही बाबा के को हर पहनकर उनको नमन करते हुए दिखे सुजागंज बाजार में।

About The Author

Taza Khabar