भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर19जुलाई23*भारतीय जनता पार्टी निर्लज सरकार है,महागठबंधन 40 में 40 सीट जीतेगी- उमेश सिंह कुशवाहा*
*भारतीय जनता पार्टी निर्लज सरकार है, इस पार्टी को सिर्फ गाल बजाने के अलावा कुछ नहीं आता, संविधान पर छेड़छाड़ नहीं होने दूंगा, महागठबंधन 40 में 40 सीट जीतेगी- उमेश सिंह कुशवाहा*
भागलपुर, जनता दल यूनाइटेड के कद्दावर नेता उमेश सिंह कुशवाहा आज भागलपुर के सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान जमकर केंद्र की सरकार पर बरसे ,उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एक निर्लज पार्टी है, बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता बीजेपी की चाल को समझ चुकी है अब बीजेपी का खेल खत्म हो चुका है, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को छेड़छाड़ करने की कोशिश कभी नहीं होने दूंगा अब बीजेपी का खेल खत्म हो चुका है वह बेचैन हो चुकी है इसलिए पेट में दर्द हो रहा है। कुछ दिन पहले विधानसभा घेराव को लेकर बीजेपी पर पुलिसिया कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज कर दिया गया था उसमें कई नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए थे जिसमें लखीसराय के बीजेपी नेता विजय सिंह का देहांत हो गया था उसको लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ गाल बजाने का काम करती है सच्चाई कुछ और ही है, पुलिसिया कार्रवाई से भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय सिंह की मौत नहीं हुई है , उन्होंने कहा हम लोग पूरे बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव को पूर्ण बहुमत से जीतने के लिए अपने पार्टी के विस्तार के लिए हर क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं उसी बाबत आज भागलपुर भी पहुंचे हैं महागठबंधन की सरकार बनेगी और 40 में 40 महागठबंधन के खेमे में आएगा वही संविधान की रक्षा कैसे हो और जनता दल यूनाइटेड पार्टी कैसे मजबूत हो इस पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई है साथ ही उन्होंने बताया कि विपक्षी एकता को मजबूत करना हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है।

More Stories
कानपुर नगर 15 फ़रवरी 26*सांसद ने विजयनगर से भौंती बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का किया उद्घाटन*
कानपूर नगर १५ फरवरी २६ * महाशिवरात्रि पर्व पर पनकी के नागेश्वर मंदिर के दर्शन को उमड़ा जैन सैलाब
सुलतानपुर१५ फरवरी २६ * जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण करते हुए सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।