भागलपुर17जून23*छोटे भाई ने ही दोस्तों के साथ मिल की थी बड़े भाई की हत्या*
*सैंटरिंग मिस्त्री हत्याकांड में भाई समेत दो गिरफ्तार*
भागलपुर नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुरखुर्द के चकदाहा बहियार में हुई सैंटरिंग मिस्त्री नवीन कुमार दास की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई राजा दास और उसके पड़ोसी विवेक कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिसगिरी पूछताछ में गिरफ्तार राजा दास ने बताया है कि नवीन की पत्नी यानी भाभी से उसका अवैध संबंध है। इसकी भनक नवीन कॉल लग गई थी। इसके बाद उसने पड़ोसी विवेक कुमार और एक अन्य दोस्तों के साथ मिलकर भाई की हत्या की साजिश रची। फिर तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि घटना के बाद मधुसुदनपुर थानेदार महेश कुमार,ललमटिया थानेदार हरेंद्र कुमार और टेक्निकल टीम गठित की गई। पुलिस टीम की जांच में मोबाइल लोकेशन के आधार पर मृतक के पड़ोसी विवेक कुमार को पहले गिरफ्तार किया गया। विनोद कुमार की निशानदेही पर मृतक के भाई राजा को गिरफ्तार करने पर मामले का खुलासा हुआ। मृतक का नवीन का मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो