भागलपुर16मई2023**जल संकट को लेकर शहर के लोग हो रहे त्राहिमाम।
भागलपुर से शैलेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक।
भागलपुर।एक तरफ गर्मी बढ़ती जा रही है वहीं दूसरी ओर जल संकट बढ़ता जा रहा है। कहां जाता है जल है तो जीवन है लेकिन जल के बिना पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है, वार्ड नंबर 35 में तकरीबन 3 महीनों से लोग पानी के लिए त्राहिमाम है वही कभी टैंकर से पानी गांव वालों को मुहैया कराई जाती है तो कभी लोग आसपास के जल मीनार से पानी लाकर गुजर-बसर कर रहे हैं जल संकट तकरीबन 3 महीने से व्याप्त है, जिसको लेकर आज वार्ड नंबर 35 से सैकड़ों महिला पुरुषों ने नगर निगम भागलपुर परिसर में जमकर हंगामा किया वार्ड नंबर 35 के पार्षद उमेश मंडल ने बताया कि जब तक हम लोगों की जल संकट समाप्त नहीं हो जाती है यह प्रदर्शन जारी रहेगा। गौरतलब हो कि यह जल संकट पूरे भागलपुर शहर में व्याप्त है क्योंकि धीरे-धीरे जलस्तर नीचे जाने के कारण कई मोटर फेल हो चुके हैं कई चापाकल में पानी आना बंद हो चुका है जिसके चलते पूरे भागलपुर शहर में पानी को लेकर त्राहिमाम है।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़