भागलपुर16जून23*सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सौजन्य से 67 दिव्यांगों के बीच वितरण की गई बैट्री चालित ट्राईसाईकिल।
भागलपुर से शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
*भागलपुर जिले में 150 दिव्यांग का हुआ था चयन जिसमें 83 को पूर्व में दिया गया था बैट्रीचालित ट्राईसाईकिल आज मिला 67 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल*
भागलपुर,दिनांक:15.06.23
भागलपुर के समाहरणालय स्थित डीआरडीए परिसर में आज सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सौजन्य से लाभुकों के बीच बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया, आज उन दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई जो 60 प्रतिशत से अधिक चलंत दिव्यांग हैं। यह ट्राईसाईकिल बिहार सरकार की ओर से मुख्यमंत्री दिव्यांग जन सशक्तिकरण छात्र योजना के अंतर्गत निशुल्क दिया गया है, आज के इस सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सौजन्य से 67 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल दी गई, गौरतलब हो कि इससे पहले 150 दिव्यांगों को पूरे शहर व प्रखंडों से चयन किया गया था जिसमें 83 को पहले ट्राई साइकिल दी गई थी और आज 67 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल देकर हरी झंडी दिखाकर उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी
ने रवाना किया, उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी ने उक्त अवसर पर बताया कि हम लोगों की यह पहल है कि जो भी दिव्यांग छात्र छात्राएं या तीन किलोमीटर से अधिक दूर महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में पढ़ने जाते हैं या अपना स्वयं का उद्यम करने हेतु तीन किलोमीटर से अधिक दूर कार्यस्थल पर जाते है उन्हें निःशुल्क बैट्री चालित ट्राईसाईकिल दी जाती है जिससे उन्हें आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो, बिहार सरकार की इस पहल पर हम लोगों ने पहले भी 83 लोगों को ट्राईसाईकिल दिया था और आज 67 लोगों को ट्राईसाईकिल देकर दिव्यांग जनों को रवाना किया है, जब भी ऐसी योजना आएगी निश्चित रूप से हम लोग ऐसे दिव्यांगों को जरूर सहयोग करेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए 2 लाख की आय सीमा निर्धारित है तथा 60 प्रतिशत से अधिक चलंत दिव्यांगता आवश्यक है । लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए । पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है । इस मौके पर उपविकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी के अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक भास्कर प्रियदर्शी, रेड क्रॉस के प्रतिनिधि तथा सामाजिक सुरक्षा के कर्मी आदि मौजूद थे ।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*