भागलपुर16जून23*नवविवाहित ने फंदे से झूल कर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त, परिजन कुछ भी बताने से कर रहे परहेज*
भागलपुर, जोगसर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बिहारी शाह दुर्गा स्थान मारवाड़ी पाठशाला के पास के रहने वाले नितिन कुमार साह की नवविवाहिता पत्नी सोनाली कुमारी ने पंखे मैं दुपट्टा लगा कर फांसी लगा लिया। जिससे नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर दरवाजा को तोड़कर देखा तो महिला का शव पंखे से लटका हुआ था। जिसके बाद फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा गया। वही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद अभी परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। महिला की शादी पिछले माह 31 मई को हुई थी, और मृतका मुंगेर जिला की हवेली खड़गपुर की रहने वाली थी। वहीं घटना के बाद मृतका के भाई और बहन भी पहुंच गए हैं। वही पुलिस भी अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ4अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 4 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*