भागलपुर16जुलाई23*जिला राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर आज दिनांक 16 जूलाई 2023 दिन रविवार को।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पंचायत व बूथ स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम गोराडीह प्रखंड के ग्राम पंचायत खुटाहा के शिव मंदिर प्रांगण में पंचायत अध्यक्ष पंजाबी मंडल जी की अध्यक्षता में एक दिवसीय अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी एवं बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु जी थे।
वशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य जिला प्रवक्ता सह उपमहापौर भागलपुर प्रो सलाउद्दीन अहसन जी थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव जी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने कहा –
आज अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम की आवश्यकता इस देश को क्यों पड़ी, क्योंकि केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार बार-बार अम्बेडकर जी के लिखें संविधान के साथ छेड़छाड़ कर बाबा साहेब के लिखें संविधान को ही खत्म कर देना चाहता है, आज देश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है महंगाई, बेरोजगारी से लोग त्रस्त है लेकिन केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर देश के दलित , पिछड़ा, वंचित समाज के छात्र – छात्राओं के सामने नया मुसीबत खड़ा कर दिया है,नई शिक्षा नीति कानून शिक्षा को इतना मंहगा हो जाएगा जो दलित, पिछड़ा, गरीब, वंचित समाज को पढ़ाई से काफी दूर धकेल देने का काम किया है, आज जो राष्ट्रीय जनता दल परिवार के द्वारा पूरे बिहार प्रदेश में पंचायत व बूथ स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम के तहत केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार के 09 सालों में किए काली करतूतों की जन जाग्रति कार्यक्रम भाजपा सरकार की विदाई कार्यक्रम हो रहा है,आज केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार व आर एस एस के लोगों ने बाबा साहेब के संविधान को समाप्त कर मनुस्मृति लागू करना चाहता है।
मनुस्मृति कानून में लिखा है दलित पिछड़ा समाज को पढ़ने लिखने की आजादी नहीं है, दलित शुद्र को धन संपत्ति रखने की स्वतंत्रता नहीं है, ऐसे मनुस्मृति संविधान को देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु जी ने कहा –
राष्ट्रीय जनता दल परिवार के द्वारा पंचायत व बूथ स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा संविधान बचाने का संकल्प जन जाग्रति अभियान से केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार की बुनियाद हिल जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के मुख्य जिला प्रवक्ता सह उपमहापौर भागलपुर प्रो सलाउद्दीन अहसन जी ने कहा –
बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का सपना था दलित, पिछड़ा, गरीब समाज के लोग पहले शिक्षित बनो, फिर संगठित हो उसके बाद संघर्ष करो और अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ों ताकि आने वाली पीढ़ी को अधिकार मिलें।
आज के कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष गोराडीह महोम्मद सज्जाद उर्फ भोलू, जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष महोम्मद हुमायूं, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, जिला उपाध्यक्ष गौतम बनर्जी, जिला प्रवक्ता अजीत यादव,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ई दिवाकर कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि सारथ डहरपुर गोपाल यादव,राजद नेता नूर हसन फरीदी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कहलगांव बासुकीनाथ यादव,नगर अध्यक्ष सुल्तानगंज महोम्मद अफरोज आलम,पूर्व युवा प्रखंड अध्यक्ष कहलगांव रवि शेखर, पंकज पांडेय, कीड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महोम्मद उमर ताज, पूर्व सैनिक जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, किशोर जी, रवि कुमार, मोहन यादव, अधिवक्ता विनोद यादव,अनूपलाल यादव, रामचंद्र यादव,नित प्रकाश यादव, निरंजन दास, राजेश दास, ब्रजेश दास एवं जिला मिडिया प्रभारी मंजीत ठाकुर के साथ साथ राष्ट्रीय जनता दल के हजारों सम्मानित कार्यकर्ता व ग्रामीण गण उपस्थित थे।
चंद्रशेखर प्रसाद यादव
जिला अध्यक्ष
राष्ट्रीय जनता दल
भागलपुर।

More Stories
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*