भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर13 अप्रैल 26*जन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम:
महापौर महोदया और उप महापौर महोदय ने संयुक्त रूप से किया 6 योजनाओं का उद्घाटन।
भागलपुर शहरवासियों के लिए आज माननीय महापौर महोदया डॉ. बसुंधरा लाल और माननीय उप महापौर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 6 नई योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं से शहर की बुनियादी सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा और आम जनजीवन सुगम बनेगा।
इन योजनाओं के तहत शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रणाली का विस्तार किया गया है, साथ ही कुछ नए ट्यूबवेल भी स्थापित किए गए हैं। इन परियोजनाओं से न केवल स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि जलापूर्ति की समस्या का भी काफी हद तक समाधान होगा।
इस अवसर पर महापौर महोदया डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा, “हम शहरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रहे हैं। इन नई योजनाओं से शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार होगा,”शहर के विकास में आम जनता की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी को मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान देना चाहिए।”
उद्घाटन समारोह का सफल संचालन स्थानीय पार्षद, कहकशां प्रवीण, धीरज कुमार और मीरा राय के द्वारा किया गया।

More Stories
नई दिल्ली 17 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
सोनभद्र17 अप्रैल 26*SP सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने की महत्त्वपूर्ण प्रेस वार्ता.
मथुरा 17 अप्रैल 26*“MISSION SHAKTI” फेज 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*