भागलपुर13मई23*RPF की महिला कांन्स्टेबल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
भागलपुर : आज कल सूबे में आत्महत्या करने का सिलसिला लगातार बढ़ते ही जा रहा है वहीं एक मामला भागलपुर रेलवे विभाग से सामने में आया है, जहां एक महिला कॉन्स्टेबल ने पंखे से लटक कर अपनी आत्महत्या कर ली है आत्महत्या के कारणों का कोई ठोस वजह का खुलासा नहीं हो पाया हैं l वहीं बताया जा रहा है कि महिला पुलिस कांस्टेबल नीतू कुमारी आपसी घरेलू विवाद से परेशान थी जिस कारण से वह आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह भागलपुर रेलवे स्टेशन में कॉन्स्टेबल पद पर कार्यरत थी। मृतक कॉन्स्टेबल महिला झारखंड के देवघर माधोपुर की रहने वाली थीl गौरतलब हो कि महिला कॉन्स्टेबल नीतू आज अपनी ड्यूटी में सुबह 6:00 बजे अपने पोस्ट पर पहुंच गई थीl और 2:00 बजे तक ड्यूटी भी की ड्यूटी करने के बाद वह अपने कमरे में आई और यह घटना 2:45 से 3:00 बजे दोपहर के बीच हुई है जैसे ही नीतू के साथ रहने वाली उनकी और महिला सिपाहियों से पंखे से फंदे में झूलते देखा तोह महिला सिपाही ने शोर-शराबा मचाना शुरू कर दिया लेकिन जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी l उसे आनन-फानन में फंदे से उतारकर मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीतू पिछले 3 साल से भागलपुर आरपीएफ विभाग में कार्यरत थी l यह 2020 बैच में नियुक्त हुई थी इसकी यह पहली पोस्टिंग थी।गौरतलब हो कि रेल महिला कॉन्स्टेबल नीतू के पति प्राइवेट इंजीनियर है। उनका प्राइवेट जॉब है नीतू अपने मां पिता की इकलौती पुत्री थी। नीतू के उसके पति से विवाद होने की आशंका जताई जा रही हैl नीतू की शादी हुए महज 1 साल ही हुई थी l फिलहाल आरपीएफ के वरीय अधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैंl वहीं भागलपुर चिकित्सा महाविद्यालय में नीतू के शव के पास उसकी मौसी जो भागलपुर में ही रहती है पहुंची और उसे देखकर उसका रो-रोकर बुरा हाल है उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि यह सब कुछ कैसे हो गयाl
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ4जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 2 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर4जुलाई26*11 वर्षीय लापता बच्चा को मां से मिलाया कल्याणपुर पुलिस ने*
सहारनपुर4जुलाई26*गुर्जर समाज ने जगन गुर्जर हत्याकांड की सीबीआई जांच की उठाई मांग-राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,