भागलपुर11जून23*कार्यकर्ताओं के त्याग,तपस्या और संघर्ष के चलते भाजपा बनी है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी:-:-प्रो राकेश सिन्हा
कार्यक्रम में अपने संघर्ष के दिनों में साथ निभाने वाले लोगों को देखकर कई कार्यकर्ता भावुक हो गए।
पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का नौ साल पूरे होने पर जिला भाजपा की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद और सहभोज बैठक का आयोजन रविवार को विजय मित्रा मंडल अंतर्गत आनंदराम विद्या मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।
प्रारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय जी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने की।
इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मध्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खुले मन से अपने विचार प्रकट किए। उपस्थित कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के सब दिन के साथियों की आवश्यकता तथा उपयोगिता सदैव प्रासंगिक है
समर्पित, संकल्पित तथा संघर्ष भाव को लेकर भाजपा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिनका सदैव यह उद्देश्य रहा कि भारतीय जनता पार्टी परम वैभव पर स्थापित हो,उनका संघर्ष सफल हुआ है।वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारी पार्टी की नींव हैं भाजपा अपने हर कार्यकर्ता का सम्मान करती है. वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा संगठन की शक्ति हैं.
इनकी मेहनत और समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता.
उन्होंने केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों की कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की.
पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय संस्कृति के पुनरोत्थान के साथ साथ देश के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हुए जन कल्याण को लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।
जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहाकी पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित व पुराने नेताओं से प्रेरणा लेकर आज संगठन को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करने की चुनौती को हाथों हाथ लेने की जरूरत हैै।
लाभार्थी सम्मेलन क़ो सम्बोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, स्वनिधि और कई अन्य योजनाओं से महामारी के दौरान जरूरतमंद और वंचित लोगों को मदद मिली।
उज्ज्वला, हर घर जल, स्वच्छ भारत और 20 लाख करोड़ रुपये के कोविड राहत पैकेज जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ कृषि और बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उत्थान में भी मदद मिली है।
संपर्क से समर्थन में बरारी निवासी आनंदी यादव एवं मोहद्दीनगर में राकेश रंजन केशरी से मिलकर कहाकी भाजपा निरंतर कार्य करने वाली पार्टी है ऐसा नहीं कि एक कार्यक्रम किया और फिर बैठ गई।
श्री सिन्हा ने कहा कि संपर्क से समर्थन अभियान में बुद्धिजीवियों से मिल रहे हैं,यह हमारा निरंतर चलने वाला कार्यक्रम है।
अभी हम प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्य कर रहे हैं।
व्यपारी सम्मेलन में व्यपारी वर्ग क़ो सम्बोधित करते हुए कहा की कहा कि व्यापारी वर्ग ही राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पित करता है।व्यापारी अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है, इसलिए वह देश की रीढ़ होता है।
जब भारतीय जनता पार्टी जनसंघ हुआ करता था तो दीपक चुनाव चिह्न हुआ करता था, तब भी देश का व्यापारी जनसंघ को ही वोट देता था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जीवंत रखने तथा प्रचारक देने का काम भी व्यापारिक वर्ग ही करता है। जब-जब राष्ट्र के ऊपर संकट आता है, यही व्यापारिक वर्ग आगे बढ़कर राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी प्रतिष्ठाने बंद हो गए थे,लेकिन व्यापारियों ने देशवासियों की सहायता की।
जैसे व्यापारी देश का आथिक रक्षण करते हैं वैसे ही भाजपा सरकार उनके लिए सुरक्षित माहौल मुहैया करा रही है।
कार्यक्रम में मंच संचालन महामंत्री योगेश पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन विजय कुशवाहा ने किया।
इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी लक्खी महतो,जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला,राजकिशोर गुप्ता,उमाशंकर,रोशन सिंह,मनीष रविदास,राजेश टंडन,सुनीता गोस्वामी,स्वेता सुमन,संजय केजरीवाल,प्राणिक वाजपेयी,प्रकाश शाह,रूबी दास,अनंत साह,रोहित पांडेय,विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी,आशीष सिंह,प्रतिक आनंद,निरंजन साह,बुद्धिनाथ कुशवाहा,विनोद सिन्हा,नभय चौधरी,अभय वर्मन,विष्णु शर्मा,रूबी दास,माला सिंह,कन्हाई मंडल,आरती यादव,अमदीप शाह,चंदन ठाकुर,मनीष यादव,ओम भास्कर,देवब्रत घोष,सुनील सिंह,धर्मेंद्र बब्लू,सुबोध सिंह,प्रदीप जैन,संजय गुप्ता,मौन्टी जोशी,लक्ष्मी कुशवाहा,सोमनाथ शर्मा,अनुज वर्मा,संदीप शर्मा,गुड़िया वर्मा,ओमप्रकाश मंडल,अजय साह,सुधीर साह,हेमंत शर्मा,लक्ष्मी शाह,प्रमोद साह,पम्मी,डेजी श्रीवास्तव,अनुपलाल साह,प्रीति पांडेय,मनीष मिश्रा,नरेंद्र झा,अंकित भगत,गीता शर्मा,मोहित मिश्रा,रितेश घोष,विनीत भगत,अप्पू गुप्ता,शशांक घोष,सोमनाथ सहित जिला पदाधिकारी सहित नाथनगर और भागलपुर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ29जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या29जून25*वृद्ध व्यक्ति की आग में दम घुटने से हुई मौत, सीओ आशीष निगम,रूदौली कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद
मंडी29जून25*हिमाचल के मंडी में भूस्खलन-बारिश से तबाही, दो घर गिरे; कई लोगों ने खाली किए मकान*