भागलपुर बिहार से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर10सितम्बर23*अगर मेयर से शहर की व्यवस्था नहीं हो रही दुरुस्त तो इस्तीफा दे, होगा फिर से उपचुनाव- सत्यम वर्मा, विश्वविद्यालय जाप*
*शहर में बढ़ते डेंगू को लेकर ढंग से साफ सफाई नहीं होने को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, किया मेयर का पुतला दहन*
भागलपुर में काफी रफ्तार से डेंगू के मरीज बढ़ते चले जा रहे हैं जिसके चलते एक चार साल की मासूम बच्ची की जान चली गई वहीं दो युवक की और भी जान चली गई थी जिसको लेकर विश्वविद्यालय जाप के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा और भागलपुर की मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल का पुतला दहन किया और डॉक्टर वसुंधरा लाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की वहीं विश्वविद्यालय जाप के सत्यम वर्मा ने कहा कि डेंगू से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई जिसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मेयर वसुंधरा लाल है ना ही शहर में साफ सफाई की जाती है ना ही सही ढंग से ब्लीचिंग का छिड़काव और फोग मशीन से फॉगिंग ही किया जाता है हम लोगों ने वसुंधरा लाल को डॉक्टर समझ कर मेयर की कुर्सी पर बिठाया था ताकि वह साफ सफाई पर ध्यान रखेगी लेकिन यह किसी काम के लायक नहीं है अगर शहर की साफ सफाई ही ढंग से नहीं हो रही है तो आखिर इतना पैसा जाता कहां है अगर उनसे मेयर पद नहीं संभाल रहा है तो इस्तीफा दें और उपचुनाव करा कर नए मेयर को चुना जाएगा जो अपने शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा रखें।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*