February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर10जून2023*सभी खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ खेल भवन सह व्यामशाला भागलपुर में बैठक की गई

भागलपुर10जून2023*सभी खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ खेल भवन सह व्यामशाला भागलपुर में बैठक की गई

भागलपुर10जून2023*सभी खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ खेल भवन सह व्यामशाला भागलपुर में बैठक की गई

आज दिनांक 10/06/2023 दिन शनिवार को भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार की अध्यक्षता में सभी खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ खेल भवन सह व्यामशाला भागलपुर में बैठक की गई
इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में दक्ष/तरंग एवं अन्य खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कई प्रकार के निर्णय लिए गए, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी खेल के प्रति जागरूक हो सके,
दक्ष प्रतियोगिता/ तरंग प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता में अधिकाधिक विद्यालय की सहभागिता हो इसके लिए प्रखंड बार शारीरिक शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक की बैठक जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर के माध्यम से कराई जाएगी खेल विकास के लिए जिले में खेल को एक आंदोलन का रूप दिया जाएगा तथा खेल का माहौल को और बनाया जाएगा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 23-24 की प्रतियोगिता पिछले वर्ष की तरह अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग में बालक बालिका की आयोजित की जाएगी सभी प्रखंड मुख्यालय में आवेदन जमा होते समय प्रत्येक प्रखंडों में 4-4 शारीरिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, पिछले साल प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के प्रमाण पत्र गर्मी छुट्टी के बाद भेज दिया जाएगा, गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालय स्तर की टीम का गठन होते ही सभी विद्यालय को निर्देश देने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर के स्तर से पत्र दिया जाएगा सभी विद्यालयों को विद्यालय में उपलब्ध खेल मैदान एवं खिलाड़ी के उपलब्धता के अनुसार खेलों का चयन कर खिलाड़ियों की सूची बनाने हेतु अनुरोध किया जा रहा है।
इनमें सबसे बेहतरीन निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालय से कम से कम 5-7 खेलों में खिलाड़ी भाग लेंगे, खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा दिलाई जाएगी ताकि भागलपुर जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सकें,
इस बैठक में एथलेटिक्स संघ से- परवेज एवं किरण कुमारी
भारोत्तोलन संघ से- नीरज राय एवं प्रवीण कुमार
जूडो संघ से महासचिव रोहित खेतान
फुटबॉल से- फारूक आज़म
बास्केटबॉल- मुकेश कुमार एवं सौरभ कुमार,
टेबल टेनिस- कृष्णा डोकानिया
लॉन टेनिस- संजय भारत
हॉकी- ज्योन्तो राज,
शतरंज- विश्वबंधु, अजय कुमार मिश्रा, आनंद शेखर
कुश्ती- बृजेश कुमार
कराटे- मनीष कुमार, कृष्णा कुमार
खो-खो एवं तैराकी- मनोज कुमार
ताइक्वांडो-घनश्याम प्रसाद, संजय कुमार सिंह
बॉक्सिंग से- पूजा कुमारी
हैंडबॉल से- सन्नी कुमार आदि खेल विधा के अध्यक्ष, सचिव एवं खेल प्रेमी के साथ जिला खेल कार्यालय के लिपिक मृणाल किशोर, सतीश चंद्र एवं आमिर जी मौजूद थे।

उक्त जानकारी भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने दिया।।

Taza Khabar