भागलपुर10जून2023*भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।
*निर्माणाधीन सुल्तानगंज अगवानी पुल धराशाही को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार का किया पुतला दहन*
भागलपुर में बीते दिनों सुल्तानगंज अगवानी पुल ताश के पत्ते की तरह झड़कर गंगा नदी में जल समाधि ले लिया इससे पहले भी तेज आंधी में पुल के स्लेव गंगा नदी में ध्वस्त हो गए थे, बार-बार इस तरह पुल का गिरना वर्तमान बिहार की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं जहां की एसपी सिंगला कंपनी को इससे पहले भी जवाब मांगा गया था लेकिन पुख्ता जवाब अभी तक नहीं आ पाया था कि दूसरी घटना फिर हो गई इसमें मुख्य रूप से नीतीश कुमार को निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन भी किया गया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का साफ तौर पर कहना है नीतीश कुमार एक इंजीनियर हैं फिर भी बिहार का पुल इस तरह से ध्वस्त हो रहा है ताश के पत्ते की तरह झड़ रहा है यह बिहार सरकार पर सवालिया निशान खड़ा करता है। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी भागलपुर के जिलाध्यक्ष संतोष शाह के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
पूर्णिया 22 फ़रवरी 26*“डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं ने पोस्टर के जरिए डायरिया के रोकथाम का दिया गया संदेश
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ २३ फरवरी २६ * राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी