भागलपुर10अगस्त23*आगामी विषहरी पूजा को लेकर शहर में शांति सद्भाव बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक की गई !*
यूपीआजतक से रिपोर्ट शैलेन्द्र कुमार गुप्ता नाथनगर भागलपुर।*
बैठक की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट आर ए एफ 114 बटालियन अल्फा के अभिषेक कुमार ने की! बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभिषेक कुमार ने कहा कि हमारा यह बटालियन आर ए एफ 114 अल्फा है हम चार दिनों से भागलपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घूम रहे हैं आज मधुसुदनपुर थाना के शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और यह जानने का प्रयास किया कि हमारी बटालियन शांति और सद्भाव के कार्य को कैसे तेजी से कर सकती है और उसमें यहां के लोग हमारे लिए कितने सहायक हो सकते हैं, इस पर हमने अध्ययन किया है! उन्होंने बताया कि यहां की शांति समिति के सदस्य काफी सक्रिय और मुस्तैद हैं लोगों के साथ इनका जुड़ाव है और समाज में शांति अमन के लिए संकल्पित है! इस बैठक में मधुसुदनपुर थाना अध्यक्ष महेश कुमार के साथ साथ शांति समिति के सदस्यों के अलावे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे! वही बैठक के बाद सहायक कमांडेंट आर ए एफ 114 अल्फा के अभिषेक कुमार के नेतृत्व में मधुसुदनपुर थाना के क्षेत्रो में फ्लैग मार्च भी निकला गया !

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़