भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर09नवम्बर24* किशोर का अपहरण कर हत्या कर देने के मामले का 72 घंटे के अंदर सफल उद्भदन, मुख्य अभियुक्त सहित 03 अपराधकर्मी गिरफ्तार
दिनांक-05.11.2024 को रात्रि 09:30 बजे अकबरनगर थाना को सूचना मिली कि ग्राम-इंग्लिश चिचरौन का रहने वाला आलम खान (16 वर्ष) को कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा अपहरण कर 05 लाख फिरौती की मांग की जा रही है।
तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई तथा करीब एक दर्जन व्यक्तियों से पूछ-ताछ की गई तथा आलम खा के भाई मुस्तकिम खान द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अकबरनगर थाना कांड संख्या-128/24 दर्ज किया गया।
इस संबंध में श्री आनंद कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, डॉ के० रामदास, पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में, एवं श्री चंद्रभूषण, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम द्वारा तकनीकी वैज्ञानिक (करीब 100 से ज्यादा CDR एवं आसपास के CCTV का अवलोकन) एवं मानवीय सूचनाओं / साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान करते 72 घंटे के अंदर घटना का सफल उद्भेदन कर लिया गया।
दिनांक-08.11.2024 को इस मामले में 02 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशानदेही पर शव को बरामद किया गया। इस घटना का मुख्य अभियुक्त शाहिद राजा उर्फ राजू को भी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।दिनांक-05.11.2024 को शाहिद राजा उर्फ राजू के द्वारा सिटू कुमार के मोबाईल के माध्यम से आलम को बुलाया गया तथा बनाए गए योजना के अनुसार राजू एवं उसके सहयोगियों के द्वारा महेशशी बहियार में हत्या कर दिया गया।घटना का कारण- शाहिद राजा उर्फ राजू के भांजी के साथ मृतक का प्रेम-प्रसंग था जो शाहिद राजा उर्फ राजू एवं उसके संबंधित को मंजूर नहीं था तदुपरांत विवाद उत्पन्न हुआ एवं घटना को अंजाम दिया गया। उल्लेखनीय है कि हत्या करने के बाद मृतक के मोबाईल से राजू के द्वारा मृतक के भाई मुस्तकिम खान से फिरौति की मांग की गई थी अर्थात यह घटना फिरौती नहीं बल्कि प्रेम-प्रसंग को लेकर की गई है।
गिरफ्तारी-01. शाहिद राजा उर्फ राजू, पे०-नसीम खान, ग्राम-इंग्लिश चिचरौन, थाना-अकबरनगर। 02. सिटू चौधरी, पे०-ज्ञानदेव चौधरी, हनुमान मंदिर, थाना-गोराडीह। सदानंद यादव, सा०-मिरहट्टी, थाना-सुलतानगंज, जिला-भागलपुरा ।
03 सिकंदर यादव, पे०- शाहिद राजा उर्फ राजू का आपराधिक इतिहास- अकबरनगर थाना कांड संख्या-31/22 जो शुभम हत्याकांड से संबंधित है।सिकंदर यादव का आपराधिक इतिहास-सुलतानगंज थाना कांड संख्या-39/21 जो हत्याकांड से संबंधित है।

More Stories
अयोध्या22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर22जुलाई26*कई महीनो से डकार रहे राशन ग्रामीणों का राशन कोटेदार
नई दिल्ली22जुलाई26*ज़ख्मों पर इंसानियत का मरहम*