भागलपुर09जून23*स्नातक पार्ट-1 परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं को लगभग 5 से 6 घंटा इस भीषण गर्मी में काउंटर के बाहर खड़ा रहना पड़ता
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत मारवाड़ी महाविद्यालय में स्नातक पार्ट-1 परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राओं को लगभग 5 से 6 घंटा इस भीषण गर्मी में काउंटर के बाहर खड़ा रहना पड़ता है। इस बीच शहर में भीषण गर्मी रहने के कारण कई छात्रों को चक्कर भी आ जाता है दुसरी बात महाविद्यालय में शुद्ध पेयजल के लिए सिर्फ एक छोटा सा वो भी काफी पुराना कैंट है जिससे पानी ना के बराबर ही उपलब्ध हो पाता जिस कारण पानी भी पीने के लिए नहीं मिल पाता है छात्र-छात्राएं को। इसी बीच एक छात्र का तबियत काफी खराब हो गया जिसका रशीद कटवाने वहां मौजूद जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव बजरंग कुमार भगत ने गया तो उनके साथ वहां उपस्थित स्टाफ ने ग़लत तरह से बातें करने लगे अभद्र व्यवहार व टिप्पणी करने लगे जो कि काफी निंदनीय है। इसके बाद छात्र नेता बजरंग व सत्यम वर्मा ने प्रभारी प्राचार्य से मिलकर इन सभी बातों को बताए तब प्राचार्य शिव प्रसाद यादव ने आर्ट्स काउंटर पर पहूंच मामला को शांत कराए व एक नया काउंटर छात्र नेताओं के बातों को मान चालु करवाए। लेकिन अभी भी पानी की काफी समस्याएं हैं पता नहीं ये कब समाप्त होगी।

More Stories
लखनऊ21जून26*लखनऊ रेजीडेंसी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया योगाभ्यास*
झाँसी21जून26*पीएम मोदी के विजन से देश अपनी विरासत पर कर रहा गौरव का अनुभव।
मऊ21जून2026*मऊ में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने किया योगाभ्यास।*