June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर09जून2023* बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:

भागलपुर09जून2023* बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:

भागलपुर09जून2023* बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:
सीएम नीतीश कुमार का फूंका पुतला,मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
सेतु का ढहना शासन तंत्र में फैले भ्रष्टाचार का नमूना है:-संतोष साह

निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल ढह जाने के विरोध में खलीफाबाग़ चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला भाजपा संगठन द्वारा पुतला दहन किया गया।
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी।
पुतला दहन कार्यक्रम क़ो सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा की बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार खुद इंजीनियर फिर भी एक पुल दो बार कैसे गिर गया?
अगुवानी पुल का धराशायी होना मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहे भ्रष्टाचार का पुख्ता प्रमाण है। नीतीश कुमार में अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देनी चाहिए.बीजेपी इस मामले की निष्पक्ष जाच कराने के लिए CBI जांच की मांग करती है.
उन्होंने कहा कि नौ माह पहले सुल्तानगंज महासेतु का पाया ढहने पर भी समीक्षा हुई थी, लेकिन पूरे मामले पर लीपापोती हो गई आइआइटी रुड़की की टीम को जांच करने में कई महीने क्यों लग गए?

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार सिंह ने कहा की कुछ लोगों की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पूरा करने के लिए निर्माण विभाग के ठेकेदारों को से ज्यादा चढ़ावा देना पड़ रहा है, जिससे हर निर्माण में कम और घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला,उमाशंकर,विजय कुशवाहा,योगेश पांडेय,राजेश टंडन,विनोद सिन्हा,प्रीति शेखर रोहित पांडेय,शरद सलापुरिया,ओम भास्कर,अभिनव सिंह,निरंजन साह,विष्णु शर्मा,प्रकाश साह, चंदन ठाकुर,आशीष सिंह,प्रतिक आनंद,निरंजन चंद्रवंशी,धर्मेंद्र बब्लू,शशांक घोष, सोमनाथ शर्मा,कन्हैया झा,आशुतोष चौधरी,हेमंत शर्मा,संदीप शर्मा,आनंद पासवान,माखन,कुमार नीरज, लक्ष्मी कुशवाहा,संगीता शर्मा,लक्ष्मी साह,विनीत प्रकाश,संजय भट्ट,संजय हरि,सौरव,नीरज मण्डल,रोहित नंदन,संजीव गुप्ता,निक्कू चौबे,गौरव जायसवाल आदि कार्यकर्ता पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.