भागलपुर07मई23*स्टेट महिला खो-खो लीग के लिए मुंगेर के महिला खो-खो खिलाड़ियों का चयन किया गया*
*——————————-*
_भारतीय पारंपरिक खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार बिहार में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा फर्स्ट बिहार वूमेन खो-खो लीग का आयोजन होने वाला है । इसके सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर जिले के महिला खो-खो खिलाड़ियों का आज चयन ट्रायल मुंगेर जिला खो-खो संघ के द्वारा इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें मुंगेर के विभिन्न प्रखंडों के महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ये जानकारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मुंगेर की महिला खो-खो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर लोहा मनवा चुके हैं और इस बार भी बेहतर करेंगें । इस चयन ट्रायल में पुष्पा कुमारी , सानिया यादव , श्रुति मिश्रा , आर्या सुनंदा , मुस्कान कुमारी , एकता कुमारी , प्रभा मानसी , रिया रैना आदि का चयन किया गया। कल आयोजित होने वाले ऑल बिहार के ट्रायल में ये लोग भाग लेंगे । मौके पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर हौसला अफजाई की । साथ ही और भी बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर प्रेरित किया ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली30जुलाई26*पूर्व बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश,15kg सोना मिला नोट गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब हुईं,
गाजीपुर30जुलाई26* समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मथुरा 30 जुलाई 26 कोसीकला क्षेत्रअंतर्गत पुलिस चौकी कोटवन कट के पास दो बसें आपस में टकराई*