भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (यूपी आजतक)
भागलपुर07फरवरी24*कला केंद्र में ई लाइब्रेरी का हुआ उदघाटन
आज बुधवार 7 फरवरी को कला केंद्र लाइब्रेरी का उद्धघाटन किया गया। यह लाइब्रेरी पटना की संस्था समर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शुरू की गई है। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अथिति हिंदी विश्विद्यालय, वर्धा के पूर्व कुलपति डॉ. मनोज ने कहा, “यह बहुत अच्छा अवसर है। सत्ता हमेशा से सही ज्ञान को व्यक्ति तक नहीं पहुंचने देती रही है। इसलिए विद्यार्थियों के पास आधा-अधूरा ज्ञान या गलत जानकारी पहुंचती है और लाइब्रेरी जैसे संस्थान सही और समग्र ज्ञान प्राप्त करने का जरिया हैं।
उन्होंने आगे सुझाव दिया कि समय-समय पर लाइब्रेरी में अलग अलग विषयों के एक्सपर्ट्स बुलाए जाने चाहिए। कार्यक्रम में कला केंद्र के पूर्व अध्यक्ष व संचालन समिति सदस्य उदय ने कहा, “यह एक अच्छी पहल है। इसका लाभ उन तबकों को मिलेगा जो पैसों के अभाव के कारण अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। कला केंद्र और समर चैरिटेबल ट्रस्ट इस लाइब्रेरी को आगे बढ़ाएगा और शहर के वंचित पिछड़े छात्रों तक ज्ञान की पहुंच सुनिश्चित करेगा। समर चैरिटेबल ट्रस्ट के कम्यूनल हार्मनी कोऑर्डिनेटर मनीष शांडिल्य ने इस मौके पर कहा कि यह समर द्वारा अपने लाइब्रेरी अभियान के तहत शुरू की गई तीसरी लाइब्रेरी है और इस अभियान का मकसद युवाओं को पठन-पाठन का माहौल उपलब्ध कराते हुए उनके साथ संवाद करना है ताकि एक ज्यादा बेहतर, लोकतांत्रिक और समतापूर्ण एवं प्रेम से भरे समाज का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में कला केंद्र के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा, “यह कला महाविद्यालय भागलपुर ही नहीं पूर्वी बिहार में शिल्प और कला के शिक्षण प्रशिक्षण का केंद्र रहा है जिसमें यह लाइब्रेरी खुल जाने से एक और आयाम जुड़ गया है। कार्यक्रम में शामिल तकी अहमद जावेद ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को ऐसे लाइब्रेरी अभियान की बहुत जरूरत है। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र के संजय कुमार ने लाइब्रेरी संचालन के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज के समय में युवा का किताब से संपर्क और संबंध टूट रहा है जिस कारण यह पहल बहुत अहम हो जाती है। कार्यक्रम में समर चैरिटेबल ट्रस्ट के जहीब अजमल, अनस अहमद, उदय प्रताप सिंह, संजीव आनंद के साथ ही डा. मनोज, तक़ी अहमद जावेद, वासुदेव भाई, बिजय कुमार साह, संजय कुमार, ललन, चन्दन कुमार, उज्जवल कुमार घोष, अभिजीत शंकर, मनीष कश्यप, राजेश कुमार झा, मृदुला सिंह, रंजीत कुमार मंडल, मौसम कुमारी, सत्यम कुमार सिंह, अभिषेक आदि मौजूद थे।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*