भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर07अगस्त2023*लापता युवक का शव बरामद,
सूचना देने के बावजूद नाथनगर थाना पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण कर रहे हंगामा*
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपा नाला पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। वही नाथनगर के ही रहने वाले मोहम्मद इम्तियाज का शव बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि गुरुवार की दोपहर इम्तियाज घर से खाना खाकर निकला और फिर वापस नहीं आया। वहीं युवक लूम चलाने का काम करता था। युवक के लापता होने की सूचना थाना को भी दी गई थी। लेकिन आज तक उसका कोई पता नहीं चला। वही शर्ट और कपड़े से उसके परिजन बता रहे हैं कि वह इम्तियाज का ही शव है। वही शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में इलाके के लोग इकट्ठा हो गए हैं और थाने के पास आकर घेराव कर दिया है। वही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच कर मामले को शांत करने में लगी हुई है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 3 नवंबर26 कसबा में पुलिस को बड़ी सफलता, स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 3 नंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*