भागलपुर05मई23*बिहार पटना द्वारा सिविल सेवा दिवस 2023 के आलोक में पटना जिले मैं आयोजित कार्यक्रम में *मुंगेर जिला* ने कुल दो अवार्ड प्राप्त किए।
बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना द्वारा सिविल सेवा दिवस 2023 के आलोक में पटना जिले मैं आयोजित कार्यक्रम में *मुंगेर जिला* ने कुल दो अवार्ड प्राप्त किए।
*श्री नवीन कुमार जिलाधिकारी मुंगेर* को जल जीवन हरियाली अभियान के कार्यांवन में उत्कृष्ट उपलब्धि ( *द्वितीय स्थान* ) के लिए *माननीय मुख्य मंत्री, बिहार सरकार श्री नीतीश कुमार* द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
साथ ही मुंगेर जिले में स्वास्थ विभाग में किए जा रहे नवाचारी प्रयोग तथा सर्वोत्तम प्रथाओं के श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए *_मुंगेर जिला*_ को सिविल सेवा दिवस,2023 के अवसर पर *श्री नवीन कुमार, जिलाधिकारी मुंगेर* को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार से हमारा जिला और हमारे पदाधिकारीगण एवं कर्मियों द्वारा अपने कर्त्तव्य का पालन किया जाता रहा तो मुंगेर जिला हर श्रेणी में प्रथम स्थान पर काबिज होगा। हमारा उद्देश्य ही है कि सरकार की सारी योजनाओं को धरातल पर लाते हुए आमजनों को इसका समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार हमारा जिला हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा तो हम हर क्षेत्र में अव्वल स्थान पर भी काबिज रहेंगे।

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*