भागलपुर04मई25 बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनीष वर्मा जी
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
आज दिनांक 04.05. 2025 को जिला अतिथि गृह सभागार, भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा जी ने वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं से *विमर्श-बैठक* कर आगामी विधानसभा को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक समीक्षा और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के विषयों पर चर्चा किए । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनीष वर्मा जी थे।
बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने एवं संचालन शैलेंद्र तोमर ने किया।
। विमर्श बैठक के उपरांत वे रूप विहार रिजॉर्ट ,भागलपुर में आयोजित एक विशेष सत्र में छात्रों और युवाओं से संवाद भी किए ।इसमें रोजगार शिक्षा नेतृत्व और सामाजिक चेतना जैसे मुद्दों पर चर्चा किए।
जदयू कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श बैठक को संबोधित करते हुए श्री मनीष वर्मा ने कहा कि
बिहार में विपक्षी राजद विनाश गाथा लिखता रहा है। सत्ता मिलते हैं सारे पद परिवार को मिल जाता है एवं लूट,अपराध ,भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच जाता रहा था। दूसरी तरफ माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार में विकास गाथा लिखा जा रहा है।विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने जंगल राज से मुक्ति दिला कर , बिहार को जिस तरह से सजाया संवारा है उनकी कोई सानी नहीं है ।
जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता साथी याद रखें कि एमपी एमएलए तो कई दल बना लेते हैं लेकिन आपने 20 सालों से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के पद पर माननीय श्री नीतीश कुमार जी को बैठाया है तभी बिहार का विकास हो रहा है यदि इस चुनाव में अफवाह फैलाने वाले विरोधीयों के खिलाफ खुलकर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को नहीं प्रचार किया गया तो बिहार काफी पीछे चल जाएगा अपने बच्चों के भविष्य के लिए नीतीश जी को मजबूत बनाए रखिए अभी तो बिहार में एथेनॉल सीमेंट कपड़ा की फैक्ट्रियां लगनी शुरू हुई है। बिहार में पिछले 20 वर्षों में जो विकास होते आ रहा है उस अनवरत विकास को अगले 5 सालों में और तेजी देखी जायेगी।
बिहार के विकास के लिए उन्होंने हर पहलू को छुआ है हर समाज ,हर वर्ग को विकसित किया है। चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र, बिजली,सड़क ,पानी ,परिवहन, महिला सशक्तिकरण, खेल ,कृषि, उद्योग इत्यादि का क्षेत्र हो।उन्होंने अपने अथक परिश्रम एवं निरंतर प्रयास से एक डूबते हुए बिहार को स्वर्णिम विहार बनाया है।
विमर्श बैठक में माननीय सांसद अजय मंडल, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, वरीय नेता डॉ विजय सिंह, वरीय नेता अर्जुन साह, प्रदेश महासचिव शुभानंद मुकेश, राजनीतिक सलाहकार सूडडू साईं अजय राय, प्रदेश सचिव संजय राम, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ अर्पणा कुमारी, महानगर अध्यक्ष संजय शाह, उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ धनंजय मंडल, राकेश ओझा , राजनीतिक सलाहकार शिशुपाल भारती,प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ कल्याणी देवी, जिला उपाध्यक्षगण चंद्रशेखर मिश्रा , मनोज मंडल,प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण सोनी कुमारी (महिला) संतोष पटेल (युवा) नंदन राय (किसान) गोलू मंडल (छात्र)महेश दास (अनुसूचित जाति )रवीश रवि( मीडिया ), जयप्रकाश मंडल, शिपु मंडल
संदीप मिश्रा,प्रखंड अध्यक्ष गण विवेकानंद गुप्ता शाहबाज आलम मुन्ना ,विजय मंडल, किशोर कुमार, बृजेश सिंह ,ललन कुशवाहा सदानंद कुमार विनय कुमार,
मयंक कुमार, चेतराम कुशवाहा, आलोक कुमार गुलशन कुमार अमन कुमार निर्मल कुमार संदीप कुमार मोनू पटेल,पंचानंद कुमार, प्रिया रंजन कुमार, मंटू कुमार के साथ-साथ काफी तादाद में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित है।

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*