भागलपुर04मई25 बिहार मे मानवाधिकार सुरक्षा एवं सतर्कता आवश्यक बैठक अध्यक्ष पद के चुनाव
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर बिहार मे मानवाधिकार सुरक्षा एवं सतर्कता परिषद की आज दिनांक 04 मई, 2025 को एक अति आवश्यक बैठक अध्यक्ष पद के चुनाव हेतू हुसैनपुर स्थित केन्द्रीय कार्यालय में आहुत की गई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० रामानंद जयसवाल ने की।
उपस्थित सदस्यों ने संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय सलीम सुगन्ध को श्रद्धांजलि अर्पित किया तत्पश्चात अध्यक्ष पद का चुनाव प्रारंभ हुआ। गहन मंचन के उपरान्त एवं विधि सम्मत तरीके से मो० राशिद अंसारी (POST-GRADUATE DIPLOMA IN HUMAN RIGHTS) को परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मो राशिद अंसारी ने कहा कि वह संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय सलीम सुगन्ध के पद चिन्हों पर चलते हुए एवं उनके मूल्यों का अनुसरण करते हुए परिषद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और परिषद की मूल भावना को संरक्षित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका अधिकार पहुंचाने का प्रयत्न करेंगे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ० रामानंद जयसवाल ने नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि इस यूवा नेतृत्व में परिषद अपने उद्देश्यों को और मजबुती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में जफीर अहमद, मो० मोईन खान, दीपक कुमार, मोo शमीम आलम, लोरिक कुमार, मो० एजाज इकबाल, कैसर बेग, मनाज़िर करीम, डॉ एस . टी हुसैन, मो० एजाजुल हक़, तबरेज आदि लोग उपस्थित हुए।
मो राशिद अंसारी
(राष्ट्रीय अध्यक्ष)

More Stories
कौशाम्बी 7 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 7 मार्च 26*आपसी सौहार्द को मजबूत करता है होली पर्व ~ अविनाश पाण्डेय*
कौशाम्बी 7 मार्च 26*जनपद की शालिनी का आईएएस 2026 में हुआ चयन*इतिहास के पन्नों में फिर जनपद का नाम हुआ रोशन*