भागलपुर04मई25 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत पहले दिन की तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई संपन्न*
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
*खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत पहले दिन की तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई संपन्न*
*खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन को सभी ने सराहा*
भागलपुर, दिनांक 04 मई 2025.खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता का पहला दिन संपन्न हुआ।
पहले दिन के तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का दबदबा रहा 70 मी रिकॉर्व धनुष (बालक)
की प्रतियोगिता में 655 अंक लेकर प्रथम स्थान पर आंध्र प्रदेश के कोदंदापनी थारुनिष जत्थया रहे, 653 अंक के साथ मेघालय के देवराज महापात्र तथा 651 अंक के साथ महाराष्ट्र के दानयानेश चेराले रहे।
50 मीटर कॉर्व धनुष (बालिका) की प्रतियोगिता में 697 अंक लेकर प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र की तेजल राजेंद्र साल्वे रहीं, 692 अंक के साथ महाराष्ट्र की ही वैदेही हीरा चंद्र जाधव तथा 690 अंक के साथ महाराष्ट्र की ही प्रीथीका रहीं।
दूसरी पाली में 70 मी रिकॉर्व धनुष (बालिका)की प्रतियोगिता में 667 अंक लेकर प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र की शर्वरी सोमनाथ शिंदे, 654 अंक के साथ महाराष्ट्र की ही वैष्णवी बाबा राव पवार तथा 652 अंक के साथ हरियाणा की अन्नू रहीं।
50 मी कॉर्व धनुष (बालक) की प्रतियोगिता में 713 अंक लेकर प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र के मानव गणेश राव जाधव रहे, 705 अंक के साथ झारखंड के देवांशु सिंह तथा 701 अंक के साथ महाराष्ट्र राजस्थान के देवांश सिंह रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत, नगर आयुक्त डॉ प्रीति, सिटी एस पी श्री शुभांक मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार, दरभंगा के सहायक समाहर्ता श्री के परीक्षित, 1981 ई में तीरंदाजी में पहला अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी श्रीमती कृष्णा घटक, बिहार तीरंदाजी संघ के सचिव श्री मनोज कुमार जिले के सभी वरीय पदाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की गई।

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*