भागलपुर04मई25 इको क्लब की महत्ता व उपयोगिता विषयक निबंध प्रतियोगिता में आयुषी राज प्रथम,
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
*इको क्लब की महत्ता व उपयोगिता विषयक निबंध प्रतियोगिता में आयुषी राज प्रथम,भाग्यराजश्री द्वितीय,खुशी कुमारी तृतीय विजेता बनी*
मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगरा चौक भागलपुर में इको क्लब फारॅ लाइव मिशन के तत्वाधान में सहायक शिक्षक सह नोडल अमित कुमार के नेतृत्व में इको क्लब की महत्ता व उपयोगिता विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इको क्लब फॉर लाइफ मिशन के चयनित 20 बाल सदस्यों ने उक्त प्रतियोगिता में शिरकत की। सभी प्रतिभागी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग ले पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाया।
उक्त उल्लेखनीय लेखनी में वर्ग अष्टम की छात्रा आयुषी राज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जबकि वर्ग 6 की छात्रा भाग्यराजश्री को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। एवं वर्ग छः की छात्रा खुशी कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह इको क्लब फॉर लाइफ मिशन के प्रभारी चंद्रशेखर मंडल एवं सहायक शिक्षक सह नोडल अमित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं बालहित अपील की गई की प्रत्येक शनिवार को इको क्लब फॉर लाइफ मिशन के तत्वावधान में चयनित सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षणार्थ गतिविधि संचालित की जाएगी।

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*