भागलपुर 25.6.2023* को मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर शाखा द्वारा स्थानीय देवीबाबू धर्मशाला में रक्त दान उत्सव मनाया गया।
जिसका उद्धघाटन भागलपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक प्रदीप सिंघानिया, डॉक्टर शिल्पी कि छापोलीका, समाजसेवी राम गोपाल पोद्दार, वार्ड पार्षद अश्वनी जोशी मोंटी ने सयुक्त रूप से किया।
आयोजन में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे जी उपस्तिथ हुए।
आयोजन की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष अनिल कड़ेल ने बताया की मारवाड़ी युवा मंच पुरे देश में रक्त दान उत्सव मना रही है जिसके तहत पुरे देश में 204 शाखाओं में शिविर लगाया गया जिसमें 12345 रक्त वीरो में अपना रक्त दान दिया है ।
भागलपुर में रक्त वीरो के अंदर उत्साह देखा गया ।मंच द्वारा लोगों को रक्त देने के लिए जागरूकता कार्यकर्म चलाया गया था जिससे प्रेरित हो कर 82 रक्त वीरो ने अपना रक्त दान कर उत्सव को महोत्सव में बदल दिया।
सचिव विनीत बुधिया ने सभी रक्त वीरो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी को सम्मानित किया।
आयोजन के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने अपने सम्बोधन में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यों की प्रशंसा की और बताया की मंच सदैव जरुरत मंदो के लिए खड़ा रहता है।
वार्ड पार्षद अश्वनी जोशी मोंटी ने मंच के द्वारा कियें जा रहे कार्य को पुरे विस्तार से जानकारी दी.
आयोजन में मुख्य रूप से संयोजक नरोत्तम शर्मा,शिव कुमार शर्मा,प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि सर्राफ, प्रांतीय सहायक मंत्री रचित बजाज, प्रांतीय रक्तदान प्रभारी युवा अश्वनी खटोर, मन संरक्षक युवा रवि केडिया,युवा अरुण बाजोरिया,आयुष केजरीवाल,गौरव जैन,पवन काली,दिनेश महेष्का, नवीन लाठ, ब्रजेश अग्रवाल,अभिषेक बुबना एवं सदस्य उपस्थित थे।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*