भागलपुर 23 मार्च *नवादा पुलिस की बड़ी सफलता कुख्यात वांछित अपराधी को एस.टी.एफ. के सहयोग से रजौली थाना के द्वारा गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देशानुसार नवादा पुलिस के द्वारा गंभीर कांडों में वांछित/फरार अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक 22.03.23 को गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम के द्वारा कुख्यात वांछित अपराधी साधु यादव उर्फ गौतम यादव पिता केदार यादव ग्राम चौथा थाना रजौली जिला नवादा को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।
उक्त अपराधकर्मी के विरुद्ध नवादा जिला एवं सीमावर्ती कोडरमा, गया जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, रंगदारी, अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न के कुल 17 कांड दर्ज है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*