भागलपुर 15 जुलाई* जदयू का पतन जल्द होने वाला है- उपेंद्र कुशवाहा।
संवाददाता – भागलपुर से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
भागलपुर 15 जुलाई* जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद का हाथ थामने को है मजबूर लेकिन जदयू का पतन जल्द होने वाला है- उपेंद्र कुशवाहा*
भागलपुर,राष्ट्रीय लोक जनता दल भागलपुर शाखा के द्वारा आज कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें उपेंद्र कुशवाहा भागलपुर पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला व अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया वही मीडिया से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पटना में विधानसभा घेराव करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर पुलिसिया कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें विजय जी का देहांत हो गया यह काफी निंदनीय है वहीं उन्होंने कहा कि जदयू का पतन अब जल्द होने वाला है इसलिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद में सटे हुए हैं यह सोच कर कि भारतीय जनता पार्टी के खेमे में तो मैं जाने से रहा अब पूर्णरूपेण अगर साथ देगी तो राष्ट्रीय जनता दल ही, वहीं उन्होंने कहा कि विजय जी के देहांत का कारण अभी स्पष्ट कुछ भी पता नहीं चल पाया है एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन कह रही है वह अचेत मुद्रा में गिरे हुए थे और इलाज के दौरान मृत्यु हुई वहीं भारतीय जनता पार्टी कह रही है पुलिसिया दमन के चलते उस पर लाठीचार्ज किया गया जिसके चलते उनका देहांत हुआ है, वही उपेंद्र कुशवाहा ने ना तो भारतीय जनता पार्टी में जाने की बात स्वीकारी और ना ही महागठबंधन में अब देखने वाली बात यह होगी कि उपेंद्र कुशवाहा राजनीतिक ताना-बाना किस प्रकार बुनने में सफल होते हैं।

More Stories
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा नये आपराधिक कानूनों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*