भागलपुर 13 मई25*बिहार में ट्रक से 1032.36 लीटर विदेशी शराब बरामद चालक फरार
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई संदिग्ध ट्रक से 1032.36 लीटर विदेशी शराब बरामद चालक फरार
भागलपुर नवगछिया के पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस ने एनएच-31 के सर्विस रोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़े एक ट्रक से 1032.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह शराब विभिन्न ब्रांड की बताई जा रही है जिसे अवैध रूप से पड़ोसी राज्यों से बिहार लाया गया था नवगछिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देशानुसार अवैध शराब के सेवन बिक्री भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे नवगछिया थाना को गुप्त सूचना मिली कि एनएच-31 स्थित शांति बाजार शो-रूम के पास सर्विस रोड में एक संदिग्ध ट्रक खड़ा है।
सूचना के आधार पर नवगछिया थाना की गश्ती टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताई गई जगह पर पहुंचकर संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से विभिन्न कंपनियों के 788 बोतल और 1152 ‘40 पैक वाइन’ विदेशी शराब बरामद की गई। शराब की कुल मात्रा 1032.36 लीटर बताई जा रही है पुलिस ने जब ट्रक को कब्जे में लिया तब तक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। वाहन के मालिक और शराब माफिया की पहचान के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। नवगछिया थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
More Stories
गुवाहाटी 26 अक्टूबर 26*अंधाधुंध फायरिंग में एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल
बाँदा 26 अक्टूबर 2026*दिसंबर माह में बंद रहेंगे सैकड़ो परिषदीय विद्यालय*
बांदा26अक्टूबर 26*बबेरू के प्राचार्य डॉ. बृजेश गुप्ता ‘मेवादेव’ को दिल्ली में मिला लीडरशिप अवार्ड 2026*