भागलपुर 13 अप्रैल 26*अधीक्षक मद्य निषेध ग्रुप सेंटर 3 भागलपुर लिखी चार पहिया वाहन के चालक ने लोगों से किया हाथापाई, जमकर हुआ हंगामा*
*तलाशी के क्रम गाड़ी से निकली अंग्रेजी शराब की बोतल*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर नाथनगर अधीक्षक मद्य निषेध ग्रुप सेंटर 3 भागलपुर लिखी चार पहिया वाहन के चालक ने लोगों से किया हाथापाई, जमकर हुआ हंगामा स्थानीय लोगों का आरोप 112 डायल पुलिस को फोन किया लेकिन नहीं आई ये मामला नाथनगर थाना क्षेत्र के मदनीनगर चौक स्थित एक मैरेज हॉल के पास की है। जहां एक अधीक्षक मद्य निषेध ग्रुप सेंटर 3 भागलपुर लिखी चार पहिया वाहन चालक जिसकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है उसकी रंगदारी देखने को इलाके में मिली सबसे पहले उसने ट्रैफिक सिग्नल लाइट से पहले मैरेज हॉल के पास गाड़ी को रोका और नशे की हालत में शादी समारोह में आई कुछ महिलाओं पर तंज कसे जिसके बाद कुछ युवा लड़के ने इसके कारनामे को देख लिया और गाड़ी के पीछे लोग भागे मदनीनगर गोलंबर चौक के पास उसकी गाड़ी को रुकवाया बिना किसी अधिकारी के ड्राइवर पुलिस की रेड ब्लू लाइट वाली लाइट को जलाए रखा था लोगों ने जब उससे जवाब तलब किया तो उल्टे उसने अपना दादागिरी दिखाना शुरू कर दिया बोला जानते नहीं हमको हम एक्साइज के अधिकारी है सबको दो मिनट में फंसा देंगे इसपर लोगों का गुस्सा ड्राइवर के विरुद्ध और बिगड़ गया और लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर निकलने का दबाव बनाया लेकिन ड्राइवर गेट जोर से अपनी ओर खींच रहा था जैसे दरवाजा खुला उसके मुंह शराब की बदबू आ रही थी।जब ड्राइवर की गाड़ी की तलाशी लोगों ने ली तो एक अंग्रेजी शराब की बोतल खुलेआम गियर के पास रखी मिली इसका घटना के पूरे प्रकरण का वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि हिन्दुस्तान अखवार इसकी पुष्टि नहीं करता है वहीं लोगों ने 112 डायल पुलिस को मौके दे फोन किया लेकिन कोई पुलिस टीम वहां नहीं पहुंची जबकि घटनास्थल से महज 500 मीटर पर ही नाथनगर थाना मौजूद है यदि पुलिस पहुंचती तो आरोपित की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो जाती भागलपुर एक्साइज इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इसी निजी ड्राइवर की शिकायत क्षेत्र से उन्हें दो महीने पहले मिली थी जिसके बाद उसे उन्होंने तुरंत हटा दिया था हालांकि दो वार प्रभारी से हिन्दुस्तान प्रतिनिधि द्वारा पहचान पूछी गई लेकिन उन्होंने थोड़ा वक्त मांगकर अपना पल्ला झाड़ लिया क्या एक्साइज विभाग के पास उक्त अभियुक्त ड्राइवर का कोई एड्रेस या नाम मौजूद नहीं है तो आखिरकार कैसे ऐसे ड्राइवर को विभाग द्वारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे दी जाती है
मद्य निषेध ग्रुप से सेंटर के अधिकारी मो.फय्याज ने बताया कि कुछ मामला संज्ञान में आने के बाद उक्त गाड़ी समेत एक ही वाहन मालिक के 15 गाड़ियों को उन्होंने 31 मार्च को ही हटा दिया है। हालांकि ये गाड़ी को वे जानते है। यह किसकी है चालक से उनका परिचय नहीं है नाथनगर एसएचओ से बात हुई है। थाना पर जाकर वे संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे वाहन मालिक नाथनगर के मारवाड़ी पट्टी निवासी कमल दारूका ने बताया कि ग्रुप सेंटर के अधिकारी मो.फय्याज को कर्ज के रूप यूपीआई के माध्यम से पैसा दिया था पैसे मांगे तो सारी गाड़ियों को उसने हटवा दिया इसके खिलाफ हमने पहले ही सभी अधिकारी समेत हबीबपुर थाने में लिखित शिकायत किया है।

More Stories
अयोध्या 13 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 13 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अपराधी को साइबर अपराध में प्रयुक्त 01 एन्ड्राइड मोबाइल एवं 02 फर्जी आधार कार्ड सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 अप्रैल 26 *क्षेत्राधिकारी छाता द्वारा पुलिस बल के साथ शेरगढ़ में पैदल गश्त *