भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता( यूपीआजतक)
भागलपुर 10 अगस्त 2023*अगस्त क्रांति पर *हम और हमारा संविधान* विषय पर संवाद का आयोजन किया गया।
अगस्त क्रांति पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सामाजिक संस्था जनप्रिय भागलपुर, गांधी शांति प्रतिष्ठान, केंद्रीय शांति सद्भावना समिति, गांधी आश्रम शोभानपुर, आंगिक संपर्क-समस्या निवारण समिति, लोकसमिति और सर्वोदय मंडल की ओर से परबत्ती में *हम और हमारा संविधान* विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल के पूर्व शिक्षिका अमरीना सेराज और संचालन गौतम कुमार ने किया। संवाद के मुख्य वक्ता पीस सेंटर परिधि के निदेशक उदय थे। संवाद की शुरुआत इकराम हुसैन “शाद’ और रामपूजन के गीत से किया गया।
मुख्य वक्ता उदय ने कहा हमारा संविधान समता, समानता, बंधुत्व और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। भारतीय संविधान दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में से सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन आज संविधान खतरे में है। आजादी आंदोलन के नायकों और इतिहास पर लगातार हमले हो रहे है। संविधान के मूल्यों और उसकी भावनाओं के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता हैं कि आजदी के नायकों और संविधान के मूल्यों को रक्षा के लिए जगह जगह ऐसी कार्यक्रम को आयोजित की जाये और लोगों में जागरूकता फैलाई जाए।
अर्जुन शर्मा ने कहा संविधान के अनुरूप हमारा देश चले इसके लिए संविधान में वर्णित दिशा निर्देश व इसके मूलभूत भावनाओं को समझना होगा। संविधान रहेगा तो ही हम रहेंगे।
गौतम कुमार ने कहा संविधान महज एक दस्तावेज नहीं है। यह हमारी आजादी की संघर्षों के सर्वोच्च मूल्यों, सपनों और आदर्शों का प्रतीक है।
अमरीना ने कहा आजादी के आंदोलन में हर धर्म और संप्रदाय के लोगों ने अपना योगदान दिया है। संविधान ने सबको यह अधिकार दिया है कि लोग समान रूप से रहे।
अध्यक्षीय भाषण में अमरीना सेराज ने कहा समाज के हर तबके के लोगों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की गारेंटी देता है। लेकिन आज की वर्तमान सरकार संविधान से प्राप्त अधिकार को कुचल रही है।
रेणु सिंह ने कहा जब हम शिक्षित होंगे तो ही संविधान को समझ सकते है इसलिए हमें शिक्षा की दिशा में बढ़ना चाहिए।
धन्यवाद ज्ञापन अमरजीत कुमार मंडल ने किया।
उक्त अवसर पर बाबूलाल कुमार पासवान, अमरजीत कुमार मंडल रंजीत कुमार, मनीष शिवपूजन यादव, शालिग्राम यादव, राजू मंडल, राजेश मंडल, जयशंकर प्रसाद, मनोज कुमार, श्रवण सहनी, पवन कुमार, रामपूजन, बासुदेव महतो, केदार मंडल, सोनम कुमारी, झाड़ी पासवान, बिहारी मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
गौतम कुमार,जनप्रिय भागलपुर

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़