March 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर 04मई25बिहार 25 हजार सदस्य बनाएगा एबीवीपी

भागलपुर 04मई25बिहार 25 हजार सदस्य बनाएगा एबीवीपी

भागलपुर 04मई25बिहार 25 हजार सदस्य बनाएगा एबीवीपी

से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक

✓ 25 हजार सदस्य बनाएगा एबीवीपी

✓ विद्यार्थी परिषद का जिला समीक्षा सह
योजना बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

भागलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा रविवार को जिले के विभिन्न इकाई की समीक्षा सह योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रांत सह मंत्री आयुषी गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि बैठकों का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है। जिला संयोजक रोहित कुमार राज ने बताया कि बैठक में पिछले शैक्षणिक वर्ष की गतिविधियों का मूल्यांकन तथा आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए संगठनात्मक योजनाओं पर चर्चा की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को क्षमता विकास के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने की चर्च की गईं। इसके साथ ही पूरे भागलपुर जिले में 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके अलावा पर्यावरण और सेवा से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया तथा जिले के शैक्षणिक संस्थानों में व्यक्तित्व विकास आधारित कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक में नगर संगठन मंत्री राजीव रंजन, प्रांत सह मंत्री कुणाल पाण्डेय, प्रांत कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह तोमर, कार्यकारणी सदस्य मुक्ता सिंह, अमन राय, गौतम साहू, आशिक पासवान, कपेश गुप्ता एवं आशीष कुमार उपस्थित रहे।

Taza Khabar