भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर ८ अप्रैल २६ * एलपीजी की होम डिलीवरी से हो रही है आपूर्ति, गैस गोदामों की हो रही है निगरानी
भागलपुर, दिनांक 8 अप्रैल 2026, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। भागलपुर में गैस की कोई कमी नही है।
जिले में गैस की आपूर्ति और वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। दिनांक 67अप्रैल को भी बुकिंग के विरुद्ध अधिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग और वितरण की कार्रवाई हो रही है। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा।
आज कई गोदाम पर मार्केटिंग ऑफिसर के द्वारा भी जांच की गई है।
सभी गैस कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ प्रतिदिन गैस आपूर्ति के सबंध में नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।
जिला नियंत्रण कक्ष 24/7 संचालित है। जिसका दूरभाष संख्या 0641 2402871 है।
जिसके माध्यम से गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

More Stories
मथुरा 14 अप्रैल 26*बाबा साहेब की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर फ्लैग मार्च*
मथुरा 14 अप्रैल 26*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 14 अप्रैल 26 *क्षेत्राधिकारी सदर जनपद मथुरा द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गश्त*