भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर बिहार 15 अप्रैल 2024* जिले भर में रविवार को डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
वहीं नाथनगर विधानसभा अंतर्गत शाहजंगी पंचायत में एमआईएम बिहार प्रदेश सचिव संजीव सुमन ने बाबा साहब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए साथ ही केक काटकर स्थानीय ग्रामीणों के बीच खिचड़ी भंडारा का भी आयोजन किया.
नाथनगर विधानसभा अध्यक्ष गुलाम असरफ की अध्यक्षता में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर श्री सुमन ने कहा कि बाबा साहब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने। सार्वजनिक जीवन में उन्होंने छुआ छूत व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। मौके पर मीडिया प्रभारी सैयद सऊद, छात्र नेता नावेद आरफी, लोकगायक राहुल अन्नू के अलावे दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर उन्हें याद किया गया, उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली।
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव