भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर बिहार 08 मई 25**कुलपति ने किया राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए स्थल निरीक्षण*
भागलपुर। टीएमबीयू के कुलपति प्रो. जवाहर लाल के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जिसमें विचार किया गया कि किस स्थान पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का कार्यक्रम करना उचित होगा। इसके लिए सर्वप्रथम केंद्रीय लाइब्रेरी के पास बने इनडोर स्टेडियम के भवन का निरीक्षण किया गया जहां सुरक्षा, पार्किंग, स्टेज के बनावट, बैठने की क्षमता आदि पर विचार किया गया। तत्पश्चात खेलो इंडिया द्वारा निर्मित इनडोर स्टेडियम भवन का निरीक्षण किया गया जहां बनावट, सुरक्षा ,शौचालय साफ सफाई पार्किंग की व्यवस्था विश्वविद्यालय में अन्य सुविधाओं के साथ कार्यक्रम में होने वाली कठिनाइयों पर विचार किया गया।
विश्वविद्यालय में प्रस्तावित राष्ट्रपति के कार्यक्रम हेतु स्थल पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। स्थल निरीक्षण के दौरान सभी बिंदुओं पर बारीकी से अवलोकन किया गया।
कुलपति प्रो. जवाहर लाल महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर स्थल निरीक्षण करते हुए।

More Stories
उन्नाव 18 जनवरी 26**परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 26 विवादित जोड़ो की सकुशल की गयी विदाई*
कौशाम्बी 18 जनवरी 26**आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1253 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार*
कौशाम्बी 18जनवरी 26**युवा और किसान विरोधी है भाजपा सरकार ~ विजय प्रकाश*