भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक 02 सितम्बर 25
—————————————-
भागलपुर बिहार 02 सितम्बर 25*मनायी गयी कॉमरेड यमुना प्र. पोद्दार की स्मृति दिवस*
*श्रद्धांजलि दे लिया उनके संघर्ष को जारी रखने का संकल्प*
2 सितम्बर 2025, भागलपुर
भाकपा-माले व ऐक्टू ने आज मशहूर मजदूर–कर्मचारी नेता कामरेड यमुना प्र. पोद्दार की 8वीं स्मृति दिवस मनायी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सुरखीकल यूनियन कार्यालय में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया और दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर उनके सपनों के समाज निर्माण के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल ने की।
ऐक्टू के राज्य सचिव एवं भाकपा माले के नगर प्रभारी मुकेश मुक्त ने श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कॉमरेड यमुना प्रसाद पोद्दार आजीवन मजदूरों – कर्मचारियों के हक – अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। वे मजदूरों के बीच बहुत प्रसिद्ध थे। मजदूर उनका बहुत सम्मान करते थे। आज फासीवादी – कॉरपोरेट शक्तियां हावी होते दिख रही है और जीजान से सबकुछ बर्बाद करने की ओर तेजी से बढ़ रही है। केंद्र की मोदी सरकार देश बेचने पर उतारु है। …हमें कामरेड यमुना प्रसाद पोद्दार के बताए रास्ते पर चलते हुए इस जन विरोधी – देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कॉमरेड यमुना बाबू ने अफसरशाही के खिलाफ काफी मजबूत व जुझारु लड़ाई की शुरुआत की थी। कर्मचारियों को अपने सामंती दुर्व्यवहार से परेशान करने वाले उदंड अधिकारियों में उनके नाम और रुतवे का काफी खौफ हुआ करता था। वे कर्मचारियों के प्रिय नेता थे। मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए उन्होंने लम्बी लड़ाई लड़ी। एक ओर मोदी सरकार लेबर कोड को चुपके से लागू कर मजदूरों के अधिकारों को छीनने में लगी हुई है तो दूसरी ओर कर्मचारियों का अधिकार – पुरानी पेंशन देने के बजाय, एनपीएस / यूपीएस का ड्रामा कर, कर्मचारियों को धोखा दे रही है। इसके खिलाफ एक बार फिर से मजबूती से लड़ना होगा। कॉमरेड यमुना बाबू के लिए मजदूरों – कर्मचारियों का हक और सम्मान सर्वोपरी था। आइए …हम सब उनके सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में भाकपा-माले के नगर प्रभारी एवं ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त, नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल, तिलकामांझी ब्रांच सचिव अमर कुमार, नगर कमिटी सदस्य मनोज कृष्ण सहाय, पूनम देवी व चंचल पंडित, प्रमोद कुमार, मीना देवी, कविता देवी, करण कुमार, अंजली कुमारी, सुनील कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार, मृत्युंजय कुमार, रामसेवक पोद्दार, सोनू कुमार एवं पूर्णिया के भाकपा माले नेता संजय कुमार मंडल आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
*विष्णु कुमार मंडल*
नगर सचिव, भाकपा–माले, भागलपुर

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रोहतास17जून26*विवाह पंजीकरण आज की आवश्यकता : काजी- ए- शरियत* डेहरी/ रोहतास से संवाददाता मोहम्मद
पूर्णिया बिहार 17 जून 26 : रामनगर में नाईट क्रिकेट का रोमांच, महापौर विभा कुमारी के बल्ले से हुआ आगाज*