June 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*भागलपुर बिहार 01/07/26*भागलपुर की बेटी सबा खातून नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए देहरादून रवाना*

*भागलपुर बिहार 01/07/26*भागलपुर की बेटी सबा खातून नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए देहरादून रवाना*

*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*

*भागलपुर बिहार 01/07/26*भागलपुर की बेटी सबा खातून नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए देहरादून रवाना**भागलपुर बिहार 01/07/26*भागलपुर की बेटी सबा खातून नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए देहरादून रवाना*

बिहार के भागलपुर की होनहार कराटे खिलाड़ी सबा खातून राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराने के लिए आज दिनांक 01 जून को देहरादून के लिए रवाना हो गईं। सबा अपने चीफ कोच रेंशी मो. मसीउल ओला और बिहार कोच सेन्सेई रुद्राणी रानी के मार्गदर्शन एवं बेहतरीन ट्रेनिंग के बदौलत उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं।

जिला कराटे संघ के अध्यक्ष रेंशी मो. मसीउल ओला, महासचिव मनीष कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बालिका ने जिला स्तरीय और राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर नेशनल चैंपियनशिप में अपनी जगह बनाई है।सबा खातून, जो कि भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब की खिलाड़ी हैं, वह स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार (SKAB) की ओर से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे देहरादून में 3 से 7 जून 2026 तक चलने वाली ‘5th कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (KIO) नेशनल सब जूनियर, कैडेट और जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप’ के मैदान में उतरेंगी। सबा नेशनल स्तर पर ‘सब जूनियर 12 वर्ष फीमेल कुमिते (-40KG)’ भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगी।*भागलपुर बिहार 01/07/26*भागलपुर की बेटी सबा खातून नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए देहरादून रवाना*

सभी पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने सबा खातून को नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने और देश भर में जिले व राज्य का नाम रोशन करने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इसकी पूर्ण रूप से जानकारी जिला कराटे संघ के अध्यक्ष रेंशी मो. मसीउल ओला ने दी।

Taza Khabar