भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
जलापूर्ति को लेकर पीएचईडी के साथ हुई बैठक
भागलपुर बिहार 12 अप्रैल 2024* जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन भागलपुर में जलापूर्ति को लेकर पीएचईडी के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए संभावित जल संकट क्षेत्र के वार्डों में जहां का जलस्तर कम है, वहां के सभी चपकालों की मरम्मती सात दिनों में कराने, प्रेसर पम्प के माध्यम से जलापूर्ति को दुरुस्त कराने के निर्देश पीएचईडी के दोनों कार्यपालक अभियंता को दिए।
कार्यपालक अभियंता पीएचईडी द्वारा बताया गया कि वैसे 19 वार्ड चिन्हित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए वॉटर टैंकर्स सुरक्षित रखा जाए साथ ही उसके लिए वॉटर फिलिंग स्टेशन चिन्हित किया जाए। साथ ही टैंकर्स ऑपरेटर का नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी प्रेस के माध्यम से दी जाए। पंचायती राज विभाग के नल जल योजना की जो भी बोरिंग अकार्यरत है उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन एवं सार्वजनिक खुला स्थल में नया चापाकल लगाने हेतु प्राथमिकता दी जाए।
बैठक में बताया गया की 297 चापाकल की मरम्मती की गई है जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से सत्यापन करवाने हेतु निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया कि कितने चापाकल खराब हैं इसका सत्यापन प्रतिवेदन प्राप्त किया जाए।
बैठक में संयुक्त निदेशक श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता के अलावे अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 अक्टूबर2026 *सितारों की तरह जगमगाया इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल: पूर्णिया
पूर्णिया बिहार20अक्टूबर26* विजय दशमी पर यूपी आजतक परिवार की ओर से देशवासियों को सत्य और धर्म की जीत का महासंदेश*
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर 26* सीमांचल का चमकता सितारा बुझा,जलील मस्तान साहब का जाना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी निजी क्षति- पप्पू यादव