भरथना इटावा 9 अगस्त*
कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को कोसते हुए पैदल मार्च किया।
नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला पुराना भरथना (मंडी मोड़) से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी विजय मिश्रा,जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह,जिला महामंत्री आलोक यादव,संजय दोहरे,पीसीसी सदस्य सुखराम सिंधी आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी द्वारा अग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत कर जगह जगह शांति मार्च निकाले जाने का क्रम शुरू हुआ था,इसी तर्ज पर वर्तमान में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों महंगाई,बेरोजगारी आदि से किसान,व्यापारी,युवा व महिलाए परेशान है,जिसके कारण भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे के साथ पार्टी आलाकमान के दिशा निर्देश पर पद यात्रा निकालने का क्रम शुरू किया गया है।
पैदल मार्च के दौरान कई पार्टी नेता व कार्यकर्ता हाथों में बैनर-होर्डिग आदि लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बालूगंज मार्ग,तिलक रोड, आजाद रोड, सब्जी मंडी आदि होते हुए शहीद पार्क पहुचे।
इस दौरान जिला सचिव महेंद्र पाल भूरे,ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह,श्रीचंद्र गोस्वामी,पीसीसी सदस्य चकरनगर सुभाष गुप्ता आदि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
फ़ोटो
भरथना में पैदल मार्च के दौरान कॉग्रेस नेतागण
भरथना से अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
कौशाम्बी 30 मार्च 26*गुजरात से बिहार जा रही पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त तीन घायल*
मथुरा 30 मार्च 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 30 मार्च 26* स्वयं की पत्नी पर तेजाब फेंक कर गम्भीर रूप से घायल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*