February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भरथना इटावा 7 दिसंबर*  भरथना रेलवे स्टेशन पर आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऊंचाहार, संगम, मुरी, कटिहार आदि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव  के लिए प्रसपा नेताओं ने एसडीएम विजय शंकर तिवारी को ज्ञापन पत्र दिया।

भरथना इटावा 7 दिसंबर*  भरथना रेलवे स्टेशन पर आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऊंचाहार, संगम, मुरी, कटिहार आदि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव  के लिए प्रसपा नेताओं ने एसडीएम विजय शंकर तिवारी को ज्ञापन पत्र दिया।

भरथना इटावा 7 दिसंबर*

भरथना रेलवे स्टेशन पर आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऊंचाहार, संगम, मुरी, कटिहार आदि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव  के लिए प्रसपा नेताओं ने एसडीएम विजय शंकर तिवारी को ज्ञापन पत्र दिया।

मंगलवार को प्रसपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव एड0 नरेन्द्र कुमार दिवाकर आदि नेताओं ने उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी को एक ज्ञापन दिया, रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र में बताया कि कोरोना काल के दौरान रेल प्रशासन ने उपरोक्त ट्रेनों का ठहराव भरथना स्टेशन पर बन्द करा दिया था। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आगरा, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली के लिए आवागमन करने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

इस दौरान प्रसपा नेता जिला सचिव शिववीर यादव बल्ले, विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष महेवा परमवीर, विधानसभा सचिव जयकिशन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रवीन कुमार, मृदुल मनोहर दीक्षित, राघवेंद्र यादव, संजीब कुमार, ब्रजेश कुमार, शिवकिशोर, धर्मेंद्र कुमार, सर्वेंद्र कुमार, दिनकर सिंह मौजूद रहे।

फोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़