भरथना इटावा 31 अगस्त*
चारो धामो से निराला बृजधाम….जन्माष्टमी पर्व पर श्री बांकेबिहारी सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रथम महोत्सव में कृष्णरस में भक्त डूबे।
नगर पालिका परिसर में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पर आयोजित महोत्सव में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह का समिति अध्यक्ष सुशील पोरवाल नानू ने पट्टिका पहना कर स्वागत सत्कार किया गया,वही पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने बतौर समिति संरक्षक उपस्थित सभासदगणो व पालिकाकर्मियों सहित कई श्रदालुओं का पट्टिका पहना कर स्वागत सत्कार किया गया।उंसके बाद आर्केस्ट्रा पार्टी के गायक राजू फाइटर आदि ने कृष्ण भक्ति के गीत-भजन गाकर भक्ति रस धारा बहाई। इस दौरान कलाकारों ने कृष्ण-राधा,शंकर-पार्वती आदि देवो की मनमोहक झांकी व नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया,इससे पहले प्रसिद्ध कथा वाचक लवली शास्त्री ने कृष्ण भक्ति के भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए
महोत्सव के दौरान रात 12 बजे श्रध्दा भाव कृष्णजन्म का आयोजन किया गया और आरती वंदना कर भोग प्रसाद का भी वितरण किया गया।महोत्सव के दौरान कई महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर आस्था प्रकट की।
महोत्सव के दौरान सभासद/प्रतिनिधि ब्रजेश यादव,रवि यादव,राजू शुक्ला,रोहित यादव,शशांक यादव,राजीव तिवारी आदि के अलावा पालिककर्मी रामजी भदौरिया,आंनद श्रीवास्तव, अरविंद रावत,राजेन्द्र आदि कई श्रद्धालु मौजूद रहे।इस दौरान समिति मंत्री अनिल यादव व कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव रोकी आदि व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
फ़ोटो
भरथना-इटावा से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज का न्यूज़
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*