भरथना इटावा 27 अक्टूबर*
एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने प्राइवेट नर्सिंग होम पर छापा मारकर जांच पड़ताल की।
भरथना-बिधूना मार्ग किनारे स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम पर बुधवार को एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने तहसीलदार हरिश्चन्द्र व सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित के साथ पहुचकर अस्पताल के अभिलेखों व व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल की गई।
एसडीएम ने बताया कि उक्त प्राइवेट नर्सिंग होम को लेकर शिकायत आने पर जांच की गई है,जांच पूरी होने आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया कि प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसव को लेकर शिकायत संज्ञान में आई थी,मौके पर प्रसूता नही मिली है,अस्पताल में आने वाले मरीजो की एंट्री,बुखार रोगी की सूचना नही देने आदि संबंधित अभिलेख नही मिलने पर एसडीएम स्तर से अग्रिम कार्यवाई की जाएगी,नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन प्रपत्र मौजूद मिले है।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*