भरथना इटावा 26 सितंबर*
मेंहदी प्रतियोगिता में श्रुति मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
क्षेत्र अंतर्गत कन्धेशी पचार से संचालित समाज सेवी संस्था सर्व सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को नारी सशक्तिकरण के तहत प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से द्वितीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें 33 बालिका प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के निर्णयक मंडल कामिनी पोरवाल, अनुष्का दुवे, मिनाक्षी मिश्रा, पुष्पा शुक्ला, प्रियंका शुक्ला, प्रधान रेखा दिवाकर द्वारा
प्रथम स्थान श्रुति मिश्रा, द्वितीय स्थान कोशिकी शुक्ला और शिवानी जाटव को तृतीय स्थान पर घोषित किया गया,
प्रतियोगिता के विजेता बालिकाओं को बतौर मुख्य अतिथि संरक्षक करुणा शंकर दुबे, अवध नारायण तिवारी, अवधेश शुक्ला, अर्जुन अग्रवाल इटावा द्वारा शील्ड देकर पुरुस्कृत कर मनोबल बढ़ाया गया।
इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, महासचिव शेखर शुक्ला, संचालन मंत्री बृजेंद्र कुमार शुक्ला,उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, महामंत्री रविंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष मनोज प्रजापति, नगर मंत्री अशोक यादव, व्यवस्थापक मंत्री सूर्य प्रकाश दिवाकर सक्रिय सदस्य विकास श्रीवास्तव नीरज यादव राजेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!