भरथना इटावा 26 अक्टूबर*स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संचालकों ने ज्ञापन पत्र देकर डीएलएड ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पुनः शुरू कराए जाने की मांग की।
इटावा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामानुज को स्ववित्त पोषित महाविद्यालय के प्रबंधक/ संचालक पुष्पेंद्र यादव, डॉ पुष्पेंद्र नीरज,डॉ राजेंश यादव आदि द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र दिया गया। ज्ञापन पत्र में वर्तमान सत्र में डीएलएड की लगभग 75 फीसदी सीटें अभी रिक्त है,बीते वर्ष 2020 में निजी डीएलएड महाविद्यालय का सत्र शून्य रहा था, चूंकि हम सभी निजी महाविद्यालय की आय का स्रोत डीएलएड परीक्षार्थी ही है इसलिए हम सभी को आर्थिक संकट से भी गुजरना पड़ रहा है।
कई राज्य में विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक परीक्षा परिणाम देर से घोषित होने से कई डीएलएड अभ्यर्थी प्रवेश से वंचित बने हुए है।
ज्ञापन पत्र में वर्तमान सत्र के लिए डीएलएड ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराये जाने की मांग की गई।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*