भरथना इटावा 18 अगस्त*
नगर पालिका परिषद भरथना कार्यालय परिसर में स्थित श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर की दो वर्षीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुशील कुमार पोरवाल नानू बाबा को अध्यक्ष, अनिल यादव उर्फ कल्लू को मंत्री एवं अभिषेक यादव उर्फ रॉकी को कोषाध्यक्ष चुना गया।पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने सर्वसम्मति से मनोनीत पदाधिकारियो का मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।
बुधवार को पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रीबांके बिहारी जी मंदिर कमेटी का सर्व सम्मति से गठन किया गया,बैठक में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह को मंदिर कमेटी आजीवन संरक्षक मनोनीत किया गया व नवगठित कमेटी का 10 दिनों में विस्तार करने आदि प्रमुख निर्णय लिए गए।नव मनोनीत पदाधिकारियो का पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह के अलावा सभासद ब्रजेश यादव,रवि यादव,शशांक यादव,लारा भाई,पुष्पा देवी सहित रामजी भदौरिया आदि ने माल्यार्पण व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*