भरथना इटावा 15 सितंबर*
तेज हवा से हाईवे किनारे खड़ा बबूल का पेड़ टेम्पो पर गिरने से टेम्पो चालक सहित 3 लोग बाल बाल बच गए,वही मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से सड़क यातायात भी बाधित हो गया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इटावा-कन्नौज राष्ट्रीय राजमार्ग 91 ए पर नगला छिरयारन के सामने बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेज हवा चलने के दौरान मुख्य मार्ग किनारे खड़ा बबूल का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा,इसी दौरान गुजर रहा टेम्पो भी चपेट में आ गया और पेड की टहनियों से दबकर क्षतिग्रस्त हो गया,हालांकि घटना में टेम्पो चालक अवनीश कुमार सहित टेम्पो में बैठा राजू निवासी भजोरपुरा भरथना सहित एक अन्य बाल बाल बच गए।
टेम्पो चालक अवनीश ने बताया वह भरथना की तरफ जा रहा था,सड़क पर जाते समय अचानक पेड़ टेम्पो पर गिर पड़ा,जिससे टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया,मेरे सिर पर व टेम्पो में बैठे दो लोगो के मामूली चोटें आई है।घटना में वह बाल बाल बच गए।
वही हाईवे पर पेड़ गिरने से भारी वाहनों ट्रक,डम्फर,बस आदि की लंबी कतारें लगने लगी,हालांकि छोटे वाहन कार, बाइक आदि का सावधानी पूर्वक अवागमन बना रहा।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*