भरथना इटावा 15 सितंबर*सभी मनुष्य एवं महिलाएं कोरोना की गाइड लाइन का पालन करे
ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कँधेसी पचार में पंचायत घर पर स्वछता मिशन के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्री रामप्यारी व सहायिका नीरज देवी ने महिलाओं को हैंडवॉश कराके स्वछता के विषय में जानकारी दी।
सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी की पत्नी रेखा तिवारी ने गांव की अन्य महिलाओं को जागरूक कर स्वछता के प्रति लापरवाही से होने वाली संचारी रोगों के उत्पन्न होने के बारे में अवगत कराया।
इस मौके पर रीमा देवी, सरस्वती, सीमा, मीना देवी, प्रेम लता, कामना देवी मौजूद रहीं।
फ़ोटो
भरथना
गोशाला में मौजूद गौवंशो की इयर टेंगिंग की गई।
क्षेत्र अंतर्गत जारपुरा ग्राम पंचायत में स्थित गौशाला का उपपशुचिकित्सा अधिकारी भरथना डॉ सत्येंद्र निगम ने डॉ युवराज आदि के साथ मौका मुआयना किया गया, उन्होंने गौशाला में कुछ बीमार गौवंशो के उपचार के संबंध में जानकारी लेकर उनकी समय से देखभाल व उपचार किए जाने की दिशा निर्देश दिए। इस दौरान श्याम बिहारी, नीलेश, पवन सिंह ,अमित कुमार व गोविंद मौजूद रहे रिटेकिंग हुई।
ग्राम प्रधान सुमित यादव ने बताया कि गौशाला में करीब 100 गौवंश मौजूद है।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
बाँदा 15 फ़रवरी 26*महान विचारक लेखक साहित्यकार महात्मा संतराम बीए जी की जयंती और छात्रावास भूमि पूजन कार्यक्रम
आगरा 15 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आगरा का नाम हुआ रोशन*
अयोध्या 15 फ़रवरी 26*17 को कांग्रेस कार्यकर्ता विधान सभा का करेंगे घेराव : राजेंद्र प्रताप सिंह*