भदोही20दिसम्बर*हिंदू बाहुल्य इलाके में बन रहे अवैध मस्जिद के निर्माण को लेकर एक पत्रक जिलाधिकारी महोदय जी को सौंपा ।
राष्ट्रीय बजरंग दल भदोही जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने हिंदू बाहुल्य इलाके में बन रहे अवैध मस्जिद के निर्माण को लेकर एक पत्रक जिलाधिकारी महोदय जी को सौंपा ।
और मौके पर पहुंचकर बन रहे अवैध माजिद को रुकवाने की प्रशासन से मांग किया।
पत्रक सौंपते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति अहिमनपुर औराई का निवासी है जो मकान के नाम पर लोगों में भ्रम फैलाकर प्रशासन के बगैर अनुमति के हिंदू इलाके में अवैध मस्जिद का निर्माण कर रहा है और आवाज उठाने पर इलाके के लोगों को धमकी देता है जो भी मस्जिद के खिलाफ आवाज उठाएगा उसे छोड़ेंगे नहीं। जिसे रोकने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए क्योंकि मस्जिद का निर्माण हो गया तो इस इलाके में सदैव तनाव की स्थिति बनी रहेगी जिसे देखते हुए अस्थानी प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक अवगत कराया जा चुका है
उन्होंने कहा कि अ हिमनपुर में बन रहे अवैध मस्जिद को अगर तत्काल रोका नहीं गया तो हम सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में संतोष दुबे रमाकांत त्रिपाठी शिवमंगल सिंह विजय जायसवाल अंबुज दुबे आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….