भदोही18दिसम्बर*जनसंख्या समाधान फाउंडेशन भदोही जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।
भदोही जनसंख्या समाधान फाउंडेशन भदोही जिला इकाई पदाधिकारियों की बैठक भदोही नगर के मर्यादपट्टी कमलेश जायसवाल के आवास पर संपन्न हुई।
बैठक में फाउंडेशन द्वारा प्रदेश भर में रथ यात्रा निकाल कर प्रत्येक जिले में भ्रमण के दौरान भदोही में 21 दिसंबर को रथ यात्रा जौनपुर से भदोही पहुंचेगी।
बैठक में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला संयोजक तरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि रथ यात्रा 21 दिसंबर समय 12:00 बजे दोपहर भदोही में आगमन होने जा रहा है जिसकी पूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई है और रथ यात्रा का स्वागत जोर ढंग से किया जाएगा
उन्होंने कहाकि रथ यात्रा धौराहरा पहुंचने पर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा अगवानी किया जाएगा इसके बाद अज़ीमुल्ला चौराहे पर पहुंचने पर वहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा जिसके बाद रथ यात्रा को स्टेशन रोड होते हुए पकरी तिराहे होते हुए रजपुरा चौराहे पर बृहद ढंग से स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात रथ यात्रा को काशी के लिए रवाना कर दिया जाएगा। फाउंडेशन के जिला संयोजक तरुण शुक्ल ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे और सरकार से जल्द से जल्द कानून बनाने के लिए दबाव बनाएगेऔर इसको पूरे देश में जल्द लागू कराने के लिए आवाज बुलंद करेंगे जिससे भारत जैसे देश को विकसित देश बनाया जा सके
बैठक में गिरधारी लाल जायसवाल, विनीत बरनवाल, अरविंद मौर्या ,अमित गुप्ता, दिलीप जायसवाल, रविंद्र दुबे, भगवती प्रसाद,सुरेश जयसवाल, गुड्डू चौरसिया, अजय दुबे ,कमलेश जयसवाल ,अशोक पाल ,रवि गुप्ता ,राजेश चंद, भरत जयसवाल, अमित जयसवाल, कृष्ण कुमार बरनवाल, दिलीप गुप्ता, विनय उमर, लालता सोनकर,संजय सेठ ,मनीष जायसवाल, दीपक जायसवाल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….